Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Adityapur News: आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में ड्रेनेज सिस्टम बना आफत, जियाडा की गलती से कंपनियों में घुसा पानी, करोड़ों का हुआ नुकसान

Adityapur: लगातार हो रही बारिश के बीच आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गम्हरिया थाना क्षेत्र स्थित सोनी ऑटो एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड सहित कई औद्योगिक इकाइयों में बारिश का पानी घुसने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। उद्यमियों ने इस स्थिति के लिए झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (जियाडा) की ड्रेनेज व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल सुधार और नुकसान की भरपाई की मांग की है।

फैक्ट्रियों में पानी घुसने से उत्पादन प्रभावित
सोनी ऑटो एंड एलाइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंधन का कहना है कि जलभराव के कारण कंपनी की मशीनें और कच्चा माल प्रभावित हुआ है। उनके अनुसार, इससे उत्पादन कार्य भी बाधित हुआ है। कंपनी ने नुकसान का दावा किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि संबंधित विभाग की ओर से नहीं की गई है।

प्रबंधन ने बताई तकनीकी खामियां
कंपनी के प्रोजेक्ट हेड उपेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश का पानी ड्रेनेज सिस्टम से बाहर निकलने के बजाय वापस फैक्ट्री परिसर में आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाली के निर्माण में तकनीकी खामियां हैं, जिसके कारण जल निकासी सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है।

उद्यमियों ने लगाए ये आरोप
औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों का आरोप है कि मुख्य नाली का ढलान सही दिशा में नहीं बनाया गया है। साथ ही कई स्थानों पर नाली की ऊंचाई और फैक्ट्री परिसर के स्तर में अंतर होने से पानी बाहर निकलने के बजाय उद्योगों की ओर लौट रहा है। उनका यह भी कहना है कि कुछ इकाइयों की ड्रेनेज पाइपलाइन अब तक मुख्य नाली से नहीं जोड़ी गई है, जिससे जलभराव की समस्या और बढ़ गई है।

मुआवजे और नाली सुधार की मांग
उद्यमियों ने जियाडा और जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त ड्रेनेज व्यवस्था को दुरुस्त कराने, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने तथा उद्योगों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से आगे की रणनीति तय करेंगे।

जियाडा ने जांच का दिया आश्वासन
उद्यमियों का कहना है कि इस समस्या को लेकर पहले भी कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। वहीं, जियाडा के अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने और समाधान की दिशा में कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !