Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Jamshedpur News: साकची के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित लाइफ लाइन अस्पताल के पास एक गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली, जिसके बाद हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान ईचागढ़ निवासी नीलमणि गोराई (19) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह करीब दो महीने पहले कंप्यूटर कोचिंग करने के लिए जमशेदपुर आई थी और हॉस्टल में रह रही थी। महिला होमगार्ड के अनुसार, मंगलवार सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

MGM अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
महिला होमगार्ड ने छात्रा को फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन जमशेदपुर पहुंचे। बेटी की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। वहीं, हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राएं भी इस घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !