Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Chatra Breaking News: चतरा SP आवास के बाहर दिनदहाड़े गोलीबारी, प्राइवेट गार्ड की मौत, जिला बल का जवान संदेह के घेरे में

Chatra News: मंगलवार को चतरा एसपी आवास के सामने हुई गोलीबारी की घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। दिनदहाड़े चली गोली में एक प्राइवेट गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में जिला बल के एक जवान पर गोली चलाने का आरोप है। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।  


आरोपी जवान हिरासत में, एंडेवर कार जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। इसके बाद सिमरिया और टंडवा के एसडीपीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली।

जांच के दौरान घटनास्थल के पास खड़ी एक फोर्ड एंडेवर कार को भी पुलिस ने जब्त किया। बताया जा रहा है कि वाहन बाईपास निर्माण कार्य से जुड़े एक ठेकेदार का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार से कुछ अन्य हथियार भी मिले हैं, हालांकि बरामदगी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


फॉरेंसिक जांच शुरू

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना के पीछे की वजह, मृतक की पहचान और बरामद हथियारों से जुड़े तथ्यों पर पुलिस ने अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !