Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

West Singhbhum News: पालतू पशुओं को लेकर विवाद में मामा-भगिनी के बीच मारपीट, दोनों पक्ष घायल अवस्था में पहुंचे थाने

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में पालतू पशुओं को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। घटना सोनापोस पंचायत के आंवला टोला रेडगासाई गांव की है, जहां सोमवार रात दो रिश्तेदार परिवारों के बीच हुई झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। फिलहाल दोनों का इलाज मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चल रहा है।

कुत्ते और बकरी को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सावित्री पिंगुवा (30) और सिंगराई भुसुय (32) आपस में रिश्ते के मामा-भगिनी हैं। बताया जा रहा है कि सावित्री के पालतू कुत्ते द्वारा सिंगराई की बकरी और मुर्गी को कई बार घायल किए जाने को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार रात इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
सावित्री पिंगुवा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि सिंगराई भुसुय ने ट्रैक्टर के रॉड से उनके सिर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गईं। वहीं, सिंगराई भुसुय और उनकी पत्नी सुखमति भुसुय का आरोप है कि सावित्री ने जलावन की लकड़ी से सिंगराई के सिर पर वार किया। घटना के बाद दोनों पक्ष घायल हालत में मझगांव थाना पहुंचे। सावित्री स्कूटी से थाना पहुंचीं, जबकि सिंगराई अपनी पत्नी और छह बच्चों के साथ ट्रैक्टर से पहुंचे। बारिश के बीच दोनों पक्षों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
मामले की जानकारी मिलने के बाद मझगांव पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर प्रभारी सनातन चातार ने दोनों का इलाज किया और सिर की चोटों पर टांके लगाए। मंगलवार तक दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी था। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !