Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Jamshedpur Crime News: परसुडीह में विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी भतीजे को पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा पुराना बस्ती नीचे टोला में एक विधवा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने रिश्ते के भतीजे टुश तियू पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना 12 जुलाई की रात की है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने के बाद 21 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की गई।

छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जांच के क्रम में मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच परसुडीह थाना के एसआई जेम्स एक्का कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !