Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से होने की संभावना, सियासी हंगामे के पूरे आसार

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र अगले महीने के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार, सत्र की शुरुआत 6 अगस्त से हो सकती है. प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक यह सत्र करीब पांच कार्यदिवसों का होगा. हालांकि अवधि छोटी रहने के बावजूद सदन में तीखी बहस और राजनीतिक टकराव के पूरे आसार हैं.

विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में
मानसून सत्र से पहले ही राज्य की राजनीति गर्माने लगी है. विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए अपनी रणनीति तेज कर दी है. कानून-व्यवस्था की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, लंबित भर्ती परीक्षाएं और युवाओं से जुड़े मुद्दे विपक्ष के मुख्य हथियार होंगे. इन विषयों को लेकर सदन के भीतर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी की जा रही है.



सत्ता पक्ष भी बनाएगा जवाबी रणनीति
वहीं, सरकार भी विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए अपनी रणनीति तैयार कर रही है. सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े विधायी और प्रशासनिक प्रस्ताव भी लाए जा सकते हैं. ऐसे में कम अवधि वाले इस सत्र में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर भी जोरदार चर्चा होने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !