Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Ramgarh News : रामगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

Ramgarh News : वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें कई बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए थे, ताकि उनकी पहचान छिपाई जा सके।


पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देश पर संपत्तिमूलक अपराधों की रोकथाम और चोरी के मामलों के खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. अकरम रजा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

वाहन जांच के दौरान दो आरोपी दबोचे गए

वाहन जांच और छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों मो. नजरूल अंसारी और मो. निसार अंसारी को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वाहन चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। जांच के दौरान मामले में रंजीत महतो को भी गिरफ्तार किया गया।

इंजन-चेसिस नंबर मिटाकर बेचने की थी तैयारी, विशेष टीम ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, बरामद सात मोटरसाइकिलों में कई के इंजन और चेसिस नंबर मिटा दिए गए थे। आशंका है कि आरोपी इन वाहनों की पहचान बदलकर उन्हें बेचने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपी मो. नजरूल अंसारी के खिलाफ वाहन चोरी से जुड़े कई पुराने आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

इस संबंध में रामगढ़ थाना में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई में डीएसपी (मुख्यालय) मो. अकरम रजा, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, पुलिस निरीक्षक रजत कुमार सहित विशेष टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत ने कहा कि जिले में वाहन चोरी और संपत्तिमूलक अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !