Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Ranchi News: JPSC कार्यालय में CID और रांची पुलिस की संयुक्त छापेमारी, डिजिटल रिकॉर्ड और फाइलों की हो रही जांच

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के कार्यालय में मंगलवार को सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई 14वीं जेपीएससी PT परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर की जा रही जांच के तहत की गई। छापेमारी के दौरान जेपीएससी मुख्यालय को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया। जांच के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई गई, वहीं कार्यालय परिसर से किसी भी संदिग्ध दस्तावेज या सामग्री को बाहर ले जाने पर भी निगरानी रखी गई।

सिटी एसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
पूरे अभियान का नेतृत्व रांची के सिटी एसपी ने किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर कई डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जांच के दौरान आयोग के विभिन्न हिस्सों में पुलिस की मौजूदगी बनी रही और कर्मचारियों की आवाजाही भी कुछ समय के लिए नियंत्रित कर दी गई।

फाइलों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच
सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को जेपीएससी की कुछ पूर्व परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में अनियमितताओं तथा नियमों के उल्लंघन की शिकायतें मिली थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सीआईडी और रांची पुलिस की टीम आयोग के अभिलेखों की जांच कर रही है। जांच के दौरान अधिकारियों ने कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, डिजिटल रिकॉर्ड, मेरिट लिस्ट से जुड़े दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण फाइलों की भी पड़ताल शुरू की है। फिलहाल जांच एजेंसियां आवश्यक दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का परीक्षण कर रही हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !