Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Bihar News: बिहार के रोहतास में “लुटेरी दुल्हन” गिरोह का पर्दाफाश, शादी के नाम पर ठगी करने वाली दुल्हन समेत 5 गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कथित लुटेरी दुल्हन रूबी उर्फ अनिशा कुमारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी कालू लाल ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका पुत्र शादी के लिए रोहतास आया है, लेकिन विवाह के बाद दुल्हन और उसके साथी फरार होने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डेहरी रेलवे स्टेशन से सभी आरोपियों को दबोच लिया।

फर्जी मां-बहन और बिचौलिया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में सासाराम की अनीता देवी और औरंगाबाद की गीता देवी भी शामिल हैं, जो दुल्हन की फर्जी मां और बहन बनकर शादी में शामिल हुई थीं। वहीं, रतलाम निवासी बिचौलिया राजू राठौड़ को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरोह के दो अन्य सदस्य मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश जारी है।

1.40 लाख की ठगी और गहने लेकर भागने की साजिश नाकाम
पुलिस के अनुसार, गिरोह पीड़ित परिवार से 1.40 लाख रुपये ठग चुका था और दुल्हन को मिले सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार होने की योजना थी। इससे पहले ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डेहरी डीएसपी सत्यकाम ने बताया कि समय पर की गई कार्रवाई से गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। गिरफ्तार कथित लुटेरी दुल्हन की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के महरौत गांव निवासी उपेंद्र माली की पुत्री रूबी उर्फ अनिशा कुमारी के रूप में हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !