Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Ranchi News : तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो वाहनों को मारी टक्कर, 2 किमी तक पीछा कर चालक को दबोचा, पुलिस के हवाले किया

Ranchi News : राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार होने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


सब्जी और सीमेंट लदे वाहनों को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, वह टाटा (जमशेदपुर) से रांची जा रहे थे। रास्ते में चाय-नाश्ता करने के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले एक सब्जी लदे वाहन को टक्कर मारी और फिर आगे बढ़कर एक सीमेंट लदे वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया।

लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़ा

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से भागने लगा। घटना को देख मौजूद लोगों ने उसका पीछा किया और करीब दो किलोमीटर दूर जाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद चालक को वापस घटनास्थल लाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !