Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Ranchi News : 14वीं JPSC परीक्षा में धांधली के आरोप पर भाजयुमो का JPSC कार्यालय घेराव, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े कार्यकर्ता

Ranchi News : 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितताओं के आरोप को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के हजारों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।


परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने, पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने और अभ्यर्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी कार्यालय के मुख्य गेट पर विरोध स्वरूप बैनर लगाया और राज्य सरकार तथा आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।


बैरिकेड तोड़ने से बढ़ा तनाव, मांगों पर अड़े रहे प्रदर्शनकारी

जेपीएससी कार्यालय के बाहर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा।



भाजयुमो कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !