Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Chaibasa News: चलते हाइवा का पहिया निकलने से किसान की मौत, हादसे के बाद चालक फरार

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान की जान चली गई. सड़क पर दौड़ रहे हाइवा का पहिया अचानक निकलकर एक किसान से टकरा गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि पुलिस ने हाइवा जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
घर लौट रहे किसान हादसे की चपेट में आए
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान कुईडा गांव निवासी गुरुचरण चातोम्बा के रूप में हुई है. बताया गया कि वह रोज की तरह सुबह शौच के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान कुईडा फुटबॉल मैदान के पास से गुजर रहे हाइवा का एक पहिया अचानक निकल गया और तेज रफ्तार में लुढ़कते हुए गुरुचरण को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस ने वाहन जब्त किया, चालक की तलाश जारी
हादसे के तुरंत बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर हाटगम्हरिया थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा गया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है.

ग्रामीणों ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने इलाके में चल रहे भारी वाहनों की स्थिति पर चिंता जताते हुए उनकी नियमित फिटनेस जांच कराने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर और अनियंत्रित व्यावसायिक वाहनों की वजह से ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !