Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

RPF Ranchi: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख रुपये के गांजे के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार

RPF Ranchi: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी कार्रवाई की है. ऑपरेशन "नारकोस" के दौरान 12 किलो गांजा बरामद किया गया है. मामले में उत्तर प्रदेश के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा. जब्त गांजे की कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है.

वीआईपी गेट के पास संदिग्ध हालत में बैठा मिला युवक
आरपीएफ और फ्लाइंग स्क्वॉड की संयुक्त टीम स्टेशन पर जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के वीआईपी गेट के पास एक युवक बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में बैठा दिखाई दिया. पुलिस टीम को देखते ही वह घबरा गया, जिसके बाद उसकी तलाशी ली गई.



बैग से चार पैकेटों में मिला 12 किलो गांजा
तलाशी के दौरान युवक के बैग से चार अलग-अलग पैकेट बरामद हुए, जिनमें कुल 12 किलो गांजा रखा हुआ था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी बृजराज यादव के रूप में हुई है.



पूछताछ में सामने आया तस्करी का नेटवर्क
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे मेहंदी अंसारी नामक व्यक्ति ने ओडिशा से गोरखपुर तक गांजा पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी. इसके बदले उसे प्रति किलो एक हजार रुपये देने की बात तय हुई थी. आरोपी ने यह भी बताया कि रांची स्टेशन पर जांच के दौरान मेहंदी अंसारी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया.

जीआरपी को सौंपा गया मामला
आरपीएफ ने बरामद गांजा जब्त कर लिया है. आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी रांची के हवाले कर दिया गया है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !