Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Jharkhand News: झारखंड के 5 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 56 प्रोफेसरों की होगी बहाली, 2.5 लाख रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

Jharkhand Medical College Recruitment: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. स्वास्थ्य विभाग ने प्रोफेसर के 56 रिक्त पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है. इन पदों पर चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.

पांच मेडिकल कॉलेजों में होगी नियुक्ति
यह नियुक्तियां धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, पलामू और हजारीबाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए की जाएंगी. विभाग का उद्देश्य मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ छात्रों और मरीजों को बेहतर शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है.

18 विभागों में भरे जाएंगे पद
कुल 56 रिक्तियों में 38 पद अनारक्षित, 12 अनुसूचित जनजाति (ST) और 6 अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षित हैं. नियुक्तियां एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, शिशु रोग, जनरल सर्जरी, ईएनटी सहित 18 विभिन्न विभागों में की जाएंगी.

हर महीने मिलेगा 2.50 लाख रुपये मानदेय
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 2.50 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा. इसके अलावा किसी अन्य प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा. नियुक्ति अधिकतम दो वर्षों के लिए होगी. हालांकि नियमित नियुक्ति, प्रोन्नति या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक सेवा जारी रह सकती है. इनमें जो स्थिति पहले आएगी, वही प्रभावी होगी. आवश्यकता पड़ने पर संविदा अवधि बढ़ाने का भी प्रावधान रखा गया है.

NMC और MCI के मानकों के अनुसार होगी पात्रता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव होना अनिवार्य है. अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित की गई है.



3 अगस्त को होगा वॉक-इन-इंटरव्यू
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वॉक-इन-इंटरव्यू 3 अगस्त 2026 को सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के Recruitment सेक्शन से आवेदन पत्र डाउनलोड कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !