Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

CISCE Taekwondo Championship: मानगो में CISCE ज़ोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप शुरू, 26 स्कूलों के 230 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

CISCE Taekwondo Championship: मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय CISCE ज़ोनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता में 26 आईसीएसई स्कूलों के 230 खिलाड़ी अलग-अलग आयु और भार वर्ग में भाग ले रहे हैं.
खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि हरभजन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है. विशिष्ट अतिथि गोपाल कुमार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर देती हैं.

अनुशासन और खेल भावना पर जोर
कार्यक्रम में मुख्तार आलम खान ने खिलाड़ियों से खेल के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाने की अपील की. विद्यालय की प्राचार्या डॉ. निधि श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, कोचों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया.

दूसरे दिन होंगे फाइनल मुकाबले
चैंपियनशिप के मुकाबले दूसरे दिन भी जारी रहेंगे. समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कोचों, निर्णायकों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार जताया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !