Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Dhanbad News: धनबाद के झरिया में कथित तेजाब कांड से गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू

Dhanbad News: धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र के फुसबंगला में हुए कथित तेजाब कांड को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू पीड़ित परिवार से मिलने फुसबंगला पहुंचे। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।


पुलिस और इलाज पर उठाए सवाल

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राज्य मंत्री ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला एक गरीब अल्पसंख्यक परिवार के साथ अन्याय का प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस और चिकित्सा व्यवस्था ने अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई, जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल सका।

दुकान विवाद और फर्जी दस्तावेज का आरोप

राज्य मंत्री ने बताया कि 25 अप्रैल को मकान मालिक सरदार जसवीर सिंह और कनक ज्वेलर्स के संचालक जितेंद्र कुमार के बीच दुकान को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान दो नाबालिग भाई-बहन झुलस गए। उन्होंने दावा किया कि दुकान पर कब्जे के लिए फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की शिकायत भी सामने आई है, जबकि संबंधित मामले में न्यायालय पहले ही फैसला दे चुका है।

तेजाब से झुलसने की पुष्टि का दावा

ज्योति सिंह मथारू ने आरोप लगाया कि शुरुआती इलाज के दौरान बच्ची की चोटों की गंभीरता सही तरीके से दर्ज नहीं की गई। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे एसएनएमएमसीएच भेजा गया, जहां चिकित्सकीय जांच में तेजाब से झुलसने की पुष्टि होने का दावा किया गया।

सीएम को भेजी जाएगी रिपोर्ट

निरीक्षण के दौरान झरिया अंचल अधिकारी, सिंदरी एसडीपीओ और झरिया थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। राज्य मंत्री ने अधिकारियों को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दुकान विवाद का कानूनी समाधान और नाबालिग के साथ कथित अश्लील हरकत के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !