Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-22

Chatra News : चतरा शूटआउट का खुलासा, गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की गोली मारकर हत्या; 2017 का हत्या आरोपी निकला गिरफ्तार गार्ड

Chatra News : नेक्सा शोरूम के पास हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह मामला “रमियां कंस्ट्रक्शन” के मालिक विनीत कुमार के दो निजी अंगरक्षकों के बीच हुए विवाद का परिणाम था। पुलिस ने आरोपी गार्ड को विदेशी राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।


आपसी विवाद के बाद साथी गार्ड पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव को फायरिंग की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति राइफल लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। वहीं सफेद फोर्ड एंडेवर के पास दूसरे गार्ड अतुल कुमार का शव बरामद हुआ।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी बलबीर सिंह ने बताया कि सफर के दौरान अतुल कुमार के साथ गाली-गलौज और तीखी बहस हुई थी। विवाद बढ़ने पर उसने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

विदेशी राइफल, कारतूस और वाहन बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी 37 वर्षीय बलबीर सिंह के रूप में हुई है। उसके कब्जे से इटली निर्मित आर्गो बेनेली (Argo Benelli) राइफल, 11 जिंदा कारतूस, दो खोखे और घटना में प्रयुक्त फोर्ड एंडेवर कार बरामद की गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बलबीर सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2017 में हत्या (धारा 302) का मामला दर्ज था। इस मामले में भी पुलिस ने आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !