Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Bodam News: मानसिक तनाव में महिला ने कुल्हाड़ी से खुद पर किया हमला, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

Bodam: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित कुइयानी पहाड़िया टोला में बुधवार शाम एक महिला के खुद पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया। गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय रीता पहाड़िया को परिजनों ने तत्काल एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

अचानक घर के भीतर जाकर खुद को किया घायल
परिजनों के अनुसार, घटना के समय रीता पहाड़िया का पति तपन पहाड़िया मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था, जबकि उसकी सास रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान रीता की गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई। इसके बाद वह अचानक घर के अंदर गई, कुल्हाड़ी उठाई और अपने सिर और गर्दन पर कई वार कर लिए।

खून से लथपथ हालत में मिली महिला
महिला की सास ने जब शोर सुना तो आसपास के लोगों को बुलाया। घर के भीतर पहुंचने पर रीता गंभीर रूप से घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली। उसके पास कुल्हाड़ी भी पड़ी हुई थी। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया। घटना के बाद परिजनों ने रीता के भाई छातर पहाड़िया, जो चौका क्षेत्र के रहने वाले हैं, को फोन कर पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्था में जुट गए।

पहले भी रह चुकी है मानसिक परेशानी
परिजनों ने बताया कि रीता पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही है। उसका इलाज चिकित्सकों से कराया जा चुका है। इसके अलावा पारंपरिक तरीके से झाड़-फूंक भी कराई गई थी। परिवार का कहना है कि इस तरह की यह दूसरी घटना है, जिससे सभी लोग चिंतित हैं।

एमजीएम अस्पताल में जारी है इलाज
एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार महिला का उपचार जारी है। अधिक रक्तस्राव होने के कारण बुधवार रात करीब 10 बजे उसे एक यूनिट रक्त भी चढ़ाया गया। डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !