Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Chaibasa News: झारखंड में भीषण सड़क हादसा, अस्पताल जा रही कार पेड़ से टकराई, एक परिवार के 3 लोगों की मौत

Chaibasa News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के एक परिवार पर बुधवार देर रात दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इलाज के लिए मरीज को अस्पताल ले जा रही थार कार ओडिशा के चंपुआ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


अस्पताल जाते वक्त पेड़ से टकराई कार

जानकारी के अनुसार, जैंतगढ़ थाना क्षेत्र के सिजुकला गांव निवासी त्रिलोचन आपाट को अचानक पेट में तेज दर्द उठा था। उन्हें इलाज के लिए उनके बेटे रंजीत आपाट, पत्नी कोईफुलो आपाट और चाचा भास्कर आपाट के साथ कार से ओडिशा के चंपुआ अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रजिया के पास वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े आम के पेड़ से टकरा गई।


हादसे के बाद सभी को अस्पताल पहुंचाया गया

टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए क्योंझर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत 

अस्पताल ले जाते समय त्रिलोचन आपाट और उनकी पत्नी कोईफुलो आपाट ने रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि इससे पहले भास्कर आपाट की भी मौत हो चुकी थी। हादसे में रंजीत आपाट गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।


NH-20 पर कुछ देर यातायात बाधित

घटना के बाद कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटाकर आवागमन बहाल कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है, जबकि पुलिस ने वाहन चालकों से तेज रफ्तार से बचने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !