Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Koderma News : कोडरमा में NIA की छापेमारी, विस्फोटक भंडारण केंद्र और कारोबारी के घर की जांच

Koderma News : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में विस्फोटक सामग्री के भंडारण और उसके संभावित अवैध इस्तेमाल की जांच को लेकर कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


एनआईए की एक टीम ने नवादा-फुलवरिया के पास स्थित विस्फोटक भंडारण केंद्र (मैगजीन हाउस) में पहुंचकर वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री, स्टॉक रजिस्टर, दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। यह मैगजीन हाउस लोकाई निवासी व्यवसायी शंकर यादव से जुड़ा बताया जा रहा है।

नक्सल कनेक्शन की भी जांच

इसी दौरान एनआईए की दूसरी टीम ने शंकर यादव के लोकाई स्थित आवास पर भी छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी विस्फोटक सामग्री की खरीद-बिक्री, लेनदेन और उसके संभावित अवैध इस्तेमाल की जांच कर रही है। साथ ही इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि कहीं विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों या अन्य अवैध नेटवर्क तक तो नहीं हुई।

छापेमारी के दौरान नवलशाही थाना पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा के मद्देनजर मैगजीन हाउस और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा आम लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई।

फिलहाल एनआईए ने इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक जांच का दायरा आगे और बढ़ सकता है तथा जिले के अन्य विस्फोटक भंडारण केंद्रों और उनसे जुड़े कारोबारियों की भी जांच की जा सकती है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !