Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Chandil Accident News: चांडिल के आसनबनी में बैक कर रहे ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, क्षतिग्रस्त हुआ वाहन, बाल-बाल बचे 6 लोग

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी में गुरुवार को एनएच-33 पर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो सवार छह लोगों की जान बाल-बाल बच गई। बैक कर रहे एक ट्रक की चपेट में आने से बोलेरो का अगला हिस्सा और बाईं ओर का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक सड़क पर वाहन को पीछे की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

हादसे के बाद ट्रक लेकर भागा चालक
घटना के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर निकल गया। बोलेरो सवार लोगों ने ट्रक का पीछा किया। कुछ दूरी तय करने के बाद करीब एक किलोमीटर आगे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास खराब सड़क के कारण ट्रक रुक गया। मौका देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बोलेरो सवार लोगों ने ट्रक को वापस आसनबनी लाकर खड़ा कर दिया। ग्रामीणों ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एमजीएम अस्पताल से लौट रहे थे बोलेरो सवार
बोलेरो में सवार चौका निवासी छातर पहाड़िया ने बताया कि उनकी बहन जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती है। इलाज से जुड़े जरूरी काम और रक्त की व्यवस्था करने के बाद वे लोग भोजन लेने के लिए आसनबनी स्थित रिश्तेदार के घर गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही बोलेरो एनएच-33 पर पहुंची, तभी ट्रक चालक ने अचानक वाहन पीछे करना शुरू कर दिया, जिससे यह दुर्घटना हो गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बोलेरो को हुए नुकसान की भरपाई होने तक ट्रक को नहीं छोड़ा जाएगा। उनका आरोप है कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !