Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Adityapur News: RIT पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 3 बाइक के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Adityapur:  सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई थाना प्रभारी रविकांत पराशर के नेतृत्व में की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुलूपटांगा फुटबॉल मैदान के पास कुछ संदिग्ध युवक चोरी की बाइक के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में बाइक चोरी की बात स्वीकार
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों को सस्ते दामों में बेचने का काम करते थे। बरामद बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर की जांच की जा रही है, ताकि उनके चोरी से जुड़े मामलों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपियों में राजू लोहार (23 वर्ष), निवासी बंतानगर पीएचडी रोड, आरआईटी थाना क्षेत्र शामिल है। उसके खिलाफ आरआईटी थाना में पहले से चोरी के सामान की खरीद-बिक्री से संबंधित मामला दर्ज है। दूसरा आरोपी बासुदेव लागुरी (22 वर्ष), निवासी बंतानगर पानी टंकी क्षेत्र है। उसके खिलाफ आरआईटी थाना में डकैती और आपराधिक साजिश से जुड़ा मामला दर्ज है। वहीं तीसरा आरोपी आदित्य राज (21 वर्ष), निवासी बाबा आश्रम, आरआईटी थाना क्षेत्र है। उसके खिलाफ बिष्टुपुर थाना में धारा 115(2), 126(2), 127(2), 134, 137(2), 140(3), 307, 308(5), 3(5), 351(2), 352 बी०एन०एस० तहत मामला दर्ज है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत पराशर, पुलिस अवर निरीक्षक विमलेश कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र मुंडा, सहायक अवर निरीक्षक विक्रम कुमार, हवलदार जॉनसन भेंगरा, आरक्षी उमाशंकर सिंह, विकास चंद्र पांडेय और बबलू बिरुली शामिल थे।

पुलिस ने लोगों से की अपील
आरआईटी थाना प्रभारी रवि कांत पराशर ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ में वाहन चोरी से जुड़े और मामलों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस ने अपील की है कि जिन लोगों की बाइक चोरी हुई है, वे आरआईटी थाना पहुंचकर बरामद वाहनों की पहचान कर सकते हैं। जिले में वाहन चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !