Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Mumbai Local Train : मुंबई लोकल में सफर होगा आसान, रेलवे ने किया यात्रियों को बड़ी राहत देने का ऐलान

Mumbai Local Train :मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों में रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. मध्य रेलवे सितंबर से सीएसएमटी-कसारा रूट की 15 से 20 लोकल ट्रेनों को 12 डिब्बों से बढ़ाकर 15 डिब्बों में बदलने जा रही है. इस बदलाव के बाद हर ट्रेन में करीब 800 से 900 अतिरिक्त यात्रियों के सफर की क्षमता बढ़ जाएगी, जिससे पीक आवर्स के दौरान भीड़ कम होने की उम्मीद है.
बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला
मध्य रेलवे ने बताया कि कसारा रूट पर लगातार बढ़ रही यात्री संख्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. टिटवाला, आसनगांव, शाहपुर और कसारा जैसे इलाकों में बीते कुछ वर्षों में तेजी से नई आवासीय बस्तियां विकसित हुई हैं. किफायती मकानों के कारण इन क्षेत्रों से रोजाना मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ी है, जबकि ट्रेनों की क्षमता पहले जैसी ही बनी हुई थी. इसी वजह से लंबे समय से 15 डिब्बों वाली लोकल चलाने की मांग उठ रही थी.

तकनीकी तैयारियां अंतिम चरण में
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जिन 12 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों को 15 डिब्बों में बदला जाना है, उनके लिए आवश्यक तकनीकी और परिचालन तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. संशोधित समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी. इससे पहले मध्य रेलवे ने सीएसएमटी-अंबरनाथ, कल्याण, बदलापुर और कर्जत रूट की 10 लोकल सेवाओं को भी 15 डिब्बों में परिवर्तित किया है, जिसे यात्रियों से अच्छा प्रतिसाद मिला है.

15 डिब्बों वाली सेवाओं का लगातार बढ़ रहा दायरा
रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में सीएसएमटी-कसारा मार्ग पर रोज 152, सीएसएमटी-कल्याण रूट पर 299 और सीएसएमटी-ठाणे के बीच 201 लोकल सेवाएं संचालित होती हैं. 15 डिब्बों वाली लोकल सेवा की शुरुआत 16 अक्टूबर 2012 को 16 ट्रेनों के साथ हुई थी. इसके बाद 2019 में यह संख्या बढ़कर 22 हो गई और 20 जुलाई 2026 से 32 सेवाएं 15 डिब्बों के साथ चल रही हैं. अब सितंबर में कसारा रूट पर 15 से 20 और ट्रेनों के विस्तार के बाद यात्रियों को अधिक जगह, अपेक्षाकृत सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिलने की उम्मीद है. रेलवे की ओर से फिलहाल इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की तैयारी की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !