Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Ramgarh News : गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर वेतन रोकने और निलंबन के निर्देश

Ramgarh News : उपायुक्त ऋतुराज ने गुरुवार को गोला अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई मामलों में लापरवाही और कार्यों की धीमी प्रगति मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए एक कर्मी के निलंबन तथा अंचल अधिकारी समेत सभी अधिकारियों और कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।


राजस्व वसूली और अभिलेखों की समीक्षा

उपायुक्त ने स्थापना शाखा के अभिलेखों को अद्यतन करने, पंजी-2 का नियमानुसार संधारण और उसके शीघ्र डिजिटाइजेशन के निर्देश दिए। राजस्व वसूली की धीमी प्रगति पर असंतोष जताते हुए विशेष अभियान चलाकर वसूली बढ़ाने और लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

लंबित आवेदनों के समयबद्ध निपटारे का निर्देश

निरीक्षण के दौरान दाखिल-खारिज, वन अधिकार अधिनियम, आपदा राहत, मिटा पोर्टल तथा जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्रों से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि आम लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अंचल कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !