Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Warehouse Notice Action: सुंदरनगर में बिना स्वीकृत नक्शे बने वेयरहाउस पर जिला परिषद सख्त, 7 दिन में मांगा जवाब

Warehouse Notice Action: जमशेदपुर प्रखंड के सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित पंचायत इलाके में बिना स्वीकृत नक्शे के बनाए गए वेयरहाउस को लेकर जिला परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है. संबंधित जमीन और वेयरहाउस पर नोटिस चस्पा कर मालिकों को सात दिनों के भीतर जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है.
तीन लोगों को जारी किया गया नोटिस
जिला परिषद की ओर से भीमसेन शर्मा, विमल शर्मा और अनिल गुप्ता को नोटिस जारी किया गया है. जिला परिषद का कहना है कि इन लोगों पर बिना नक्शा स्वीकृत कराए वेयरहाउस निर्माण कराने का आरोप है, जो निर्धारित नियमों के विपरीत है. सभी संबंधित पक्षों से तय समय के भीतर वैध अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है.

शिकायतों के बाद हुई जांच
जिला परिषद अध्यक्ष बाड़ी मुर्मू ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में बिना अनुमति बड़े वेयरहाउस बनाए जाने और सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं. उनके अनुसार जांच के दौरान प्रथम दृष्टया नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले. जांच में यह भी सामने आया कि प्लॉट संख्या 1255 की सरकारी जमीन पर भीमसेन शर्मा द्वारा कथित रूप से वेयरहाउस का निर्माण कराया गया है.

अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग
बाड़ी मुर्मू ने दावा किया कि सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इस तरह का निर्माण संभव नहीं है. उन्होंने पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जिला परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि सात दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !