Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

BREAKING: जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेते कैमरे में कैद तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

BREAKING: जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने तत्काल कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) ललन सिंह, आरक्षी प्रकाश कुमार और पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.


मामला बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान के पास का बताया जा रहा है, जहां गुरुवार सुबह ट्रैफिक पुलिस की वाहन जांच अभियान चल रहा था. इसी दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक व्यक्ति को रोका गया. आरोप है कि चालान की कार्रवाई करने के बजाय उससे पैसे की मांग की गई.


बताया जा रहा है कि पैसे लेते समय पुलिसकर्मियों ने कैमरे से बचने की कोशिश की, लेकिन पूरी घटना किसी अन्य कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच गया.

वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने ट्रैफिक डीएसपी नीरज से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की. प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया. साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !