Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

JSSC PGT Scam: जेएसएससी सहायक आचार्य भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रांची से 5वां आरोपी चंदन कुमार गिरफ्तार

JSSC PGT Scam: जेएसएससी पीजीटी सहायक आचार्य भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले में चौका पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में रांची के हरमू निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस के अनुसार, चंदन कुमार अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षा में अंक दिलाने और नौकरी सुनिश्चित कराने का भरोसा देकर उनका विश्वास जीतता था। जांच में सामने आया है कि वह पूरे नेटवर्क का सक्रिय सदस्य था और कथित ठगी के इस गिरोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था।

अब तक पांच आरोपी पहुंच चुके हैं जेल
इस मामले में पुलिस इससे पहले हजारीबाग निवासी और आईआरबी-3 में तैनात हवलदार सुशील कुमार, गिरिडीह निवासी अमित कुमार उर्फ आर्यन, उसके चचेरे भाई अभिजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं रांची के धुर्वा निवासी राजेश कुमार ने चांडिल न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस का कहना है कि गिरोह की कार्यप्रणाली, पैसों के लेन-देन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

10 लाख रुपये की मांग के बाद हुआ था खुलासा
गौरतलब है कि 9 जुलाई को चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा-बड़ामटांड गांव की एक युवती से सहायक आचार्य के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य गुरुचरण साव ने ग्रामीणों के सहयोग से आईआरबी-3 में तैनात हवलदार सुशील कुमार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इसी कार्रवाई के बाद कथित ठगी गिरोह का खुलासा हुआ और पुलिस ने एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !