Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

CJP Protest: पुलिस बर्बरता के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, देश के हर जिले में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान

CJP Protest: देशभर में कथित पुलिस बर्बरता के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है. पार्टी ने शुक्रवार से "हर जिला, एक दिन एक मांग" अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है. इस अभियान के तहत देश के अलग-अलग जिलों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे.

पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में कहा गया है कि इस अभियान का उद्देश्य पुलिस कार्रवाई से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता दिखाना और छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाना है. CJP ने अपने कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों और समर्थकों से स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की है.

सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद खत्म किया अनशन
इधर, पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त कर दिया. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की. इसी दौरान जेपी नड्डा ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. इस मौके पर वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो और डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही.

CJP ने किया फैसले का स्वागत
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के फैसले का CJP ने स्वागत किया. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, "हमें खुशी है कि सोनम सर ने 26 दिनों बाद अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी है. हालांकि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा."



PM मोदी के वीडियो संदेश के बाद बदला घटनाक्रम
गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और कैबिनेट बैठक में इस संबंध में बड़े फैसले लिए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों के भविष्य की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और परीक्षा में गड़बड़ी के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

प्रधानमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि परीक्षा में धोखाधड़ी रोकने के लिए प्रस्तावित कानून को जल्द लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे. उनके इस संदेश के कुछ समय बाद ही सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !