Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Ranchi News : जगन्नाथपुर मंदिर की वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर हाईकोर्ट में याचिका, फॉरेंसिक ऑडिट की मांग

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के फॉरेंसिक ऑडिट और वित्तीय जांच की मांग को लेकर एक याचिका दायर की गई है। यह याचिका धुर्वा निवासी अजय कुमार ने दाखिल की है। मामले में राज्य सरकार, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति, केनरा बैंक समेत अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है।


जीएसटी और बैंक खाते पर उठाए सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि मंदिर न्यास समिति जीएसटी नियमों का पालन नहीं कर रही है। साथ ही समिति का बैंक खाता कथित तौर पर गलत पैन नंबर के आधार पर संचालित किया जा रहा है। याचिकाकर्ता का कहना है कि यह रिजर्व बैंक के बैंक खातों के संचालन और सत्यापन से जुड़े नियमों का उल्लंघन है। साथ ही केनरा बैंक पर भी आवश्यक नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

फॉरेंसिक ऑडिट और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की मांग

याचिका में मांग की गई है कि मंदिर न्यास समिति के बैंक खाते, आय-व्यय का रिकॉर्ड, दान रजिस्टर और अन्य वित्तीय दस्तावेज तत्काल प्रशासनिक अधिकारी के नियंत्रण में दिए जाएं।

इसके अलावा मंदिर के प्रबंधन का अधिकार न्यास समिति से वापस लेने तथा समिति के कामकाज का स्पेशल और फॉरेंसिक ऑडिट कराने का भी अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ता ने समिति पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !