Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Chakradharpur Theft: चक्रधरपुर में वेंटिलेटर तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में घुसे चोर, लाखों के गैजेट्स के साथ CCTV का DVR भी लेकर फरार

Chakradharpur Theft: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एनएच-75 रांची-चाईबासा मार्ग स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में गुरुवार देर रात बड़ी चोरी की घटना सामने आई। बदमाश दुकान से बड़ी संख्या में महंगे स्मार्टफोन, आईफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान लाखों रुपये का है।


वेंटिलेटर तोड़कर शोरूम में घुसे चोर

पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरों ने दुकान के ऊपरी हिस्से से प्रवेश का रास्ता बनाया। वेंटिलेटर तोड़ने के बाद उन्होंने लोहे की ग्रिल और शटर को औजारों से क्षतिग्रस्त किया और शोरूम के भीतर पहुंच गए। इसके बाद रैक और डिस्प्ले काउंटर में रखे महंगे गैजेट्स समेट लिए। वारदात का तरीका देखकर पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने पहले से दुकान की रेकी की थी।


सुबह दुकान खुलते ही बिखरा मिला सामान

दुकान संचालक ने बताया कि गुरुवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, कई मोबाइल के खाली बॉक्स जमीन पर पड़े थे, जबकि महंगे मोबाइल और लैपटॉप गायब थे। इसके तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

DVR भी ले उड़े बदमाश, CCTV फुटेज के सहारे जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बदमाश अपने पीछे कोई डिजिटल सबूत न छोड़ें, इसके लिए दुकान में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। अब पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !