Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Jharkhand Congress: परीक्षा में धांधली और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का 25 जुलाई को सभी जिलों में कैंडल मार्च

Jharkhand Congress Candle March: झारखंड कांग्रेस ने केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों, कथित परीक्षा अनियमितताओं और आंदोलनरत छात्रों पर कार्रवाई के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में 25 जुलाई की शाम राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा.

"NEET और CBSE जैसी परीक्षाओं में गड़बड़ियों से टूटा भरोसा"
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि NEET और CBSE जैसी प्रमुख परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है. उन्होंने कहा कि जब छात्र पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते हैं तो उनके साथ सख्ती की जाती है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

गांधी और अंबेडकर की प्रतिमाओं के पास होगा सत्याग्रह
कांग्रेस के अनुसार, जिला मुख्यालयों में कैंडल मार्च निकालने के बाद कार्यकर्ता महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण सत्याग्रह करेंगे. पार्टी का कहना है कि यह कार्यक्रम छात्रों और युवाओं के साथ एकजुटता जताने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई
राकेश सिन्हा ने परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही कथित गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि देश का युवा जवाब मांग रहा है और कांग्रेस उसकी आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी.



आम लोगों से शामिल होने की अपील
कांग्रेस ने बताया कि इस अभियान में प्रदेश, जिला और प्रखंड कांग्रेस कमेटियों के साथ युवा कांग्रेस, NSUI, विभिन्न प्रकोष्ठों, छात्र संगठनों, अभिभावकों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. पार्टी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कैंडल मार्च और सत्याग्रह में शामिल होने की अपील की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !