Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Ranchi News : दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

Ranchi News : दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस ड्यूटी मीट-2026 का आयोजन 21 जुलाई से 23 जुलाई तक किया गया। प्रतियोगिता के समापन के बाद शुक्रवार को नवीन पुलिस केंद्र, रांची में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।


पुलिस की दक्षता और टीम भावना को मिलेगा बढ़ावा

समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी मनोज कौशिक ने विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस बल की व्यावसायिक दक्षता, तकनीकी ज्ञान, अनुसंधान क्षमता और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आयोजन समिति की भी सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में एसएसपी राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गौरव गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। समारोह का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना और पेशेवर दक्षता को बढ़ावा देना रहा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !