Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Rath Mela Mobile Snatching : रथ मेला में मोबाइल छिनतई पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार, किशोर निरुद्ध

Rath Mela Mobile Snatching : जगन्नाथपुर रथ मेला में लगातार हो रही मोबाइल छिनतई और चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने की.


पुलिस ने विधानसभा थाना क्षेत्र के जेपी मार्केट और प्रभात तारा मैदान से आरोपियों को पकड़ा. उनके पास से छिना गया रेडमी 5G मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई R15 बाइक बरामद की गई है.

रथ मेला में महिला से मोबाइल छिनतई का खुलासा

जांच में पता चला कि 22 जुलाई को रथ मेला में स्कूटी से आई एक महिला का मोबाइल छीना गया था. इस मामले में महिला ने धुर्वा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी.

चोरी के सामान के साथ एक और आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा 23 जुलाई की रात धुर्वा थाना क्षेत्र से एक अन्य आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया. उसके पास से मेला की दुकानों से चोरी किया गया सामान बरामद हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !