Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Bangladesh President Resigns: राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, 90 दिन में होगा नए राष्ट्रपति का चुनाव

Bangladesh President Resigns: बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ा है, हालांकि उनके फैसले के पीछे राजनीतिक दबाव की भी चर्चा है. राष्ट्रपति पद खाली होने के बाद अब संवैधानिक प्रक्रिया के तहत 90 दिनों के भीतर नए राष्ट्रपति का चुनाव कराया जाएगा.
शेख हसीना से कथित संपर्क को लेकर बढ़ा विवाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक मई 2026 में इलाज के लिए लंदन गए मोहम्मद शहाबुद्दीन ने भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से कथित तौर पर फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी. इस मामले की जानकारी सार्वजनिक होने के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की ओर से उन पर इस्तीफा देने का दबाव बढ़ने की खबरें सामने आईं. हालांकि राष्ट्रपति ने अपने इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बताया है.


अवामी लीग का आखिरी शीर्ष चेहरा भी सत्ता से बाहर
अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद मोहम्मद शहाबुद्दीन अवामी लीग शासन से जुड़े सर्वोच्च संवैधानिक पद पर मौजूद आखिरी प्रमुख चेहरा थे. उनके इस्तीफे के साथ ही देश की सत्ता व्यवस्था में हसीना गुट की औपचारिक मौजूदगी भी समाप्त हो गई है. इस घटनाक्रम को बांग्लादेश की बदलती राजनीतिक स्थिति में एक अहम मोड़ माना जा रहा है.


कार्यवाहक राष्ट्रपति संभालेंगे जिम्मेदारी
संविधान के प्रावधानों के अनुसार राष्ट्रपति पद रिक्त होने के बाद नेशनल असेंबली के स्पीकर हाफिजुद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके साथ ही अगले 90 दिनों के भीतर नए राष्ट्रपति के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब शेख हसीना ने दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटकर अदालत का सामना करने की घोषणा की है. फिलहाल राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद देश की राजनीतिक गतिविधियों पर सभी की नजर बनी हुई है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !