Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

JPSC Exam Scam CID : JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार

JPSC Exam Scam CID : JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस मामले में अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.


CID ने जांच के दौरान जुटाए गए कई अहम सामान भी कोर्ट में पेश किए. इनमें JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते, कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी और उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता के घर और कार्यालय से जब्त दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं.

कोर्ट में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण किए गए पेश

कोर्ट में पेश किए गए सामान में दस्तावेजों की प्रतियां, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, प्रिंटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं. CID का कहना है कि ये सभी सामग्री जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं. जांच एजेंसी मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. साथ ही जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच भी जारी है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !