Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Hazaribagh Police Encounter : केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Hazaribagh Police Encounter : हजारीबाग जिले के केरेडारी और टंडवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक सदस्य गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।


पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई जवाबी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के अपराधी पगार ओपी क्षेत्र स्थित चंदरगुप्त कोल ट्रांसपोर्टिंग परियोजना के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में केरेडारी थाना, पगार ओपी और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम गठित कर इलाके में घेराबंदी की गई।

तड़के करीब 3:20 बजे पुलिस को दो संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों जंगल की ओर भागने लगे। पीछा करने के दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर 3 से 4 राउंड फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रागिब अफजल के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी जितेंद्र सोनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

लेवी वसूली और धमकी देने के मामले में भी संलिप्तता

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुद को राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले ट्रांसपोर्टिंग कंपनी से लेवी नहीं मिलने पर कर्मचारियों को धमकाने और उपद्रव करने की घटना में भी दोनों की संलिप्तता सामने आई है।

घायल रागिब अफजल को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए बड़कागांव अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !