Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Giridih News: गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बोरवेल वाहन से टक्कर में तीन मजदूर गंभीर

Giridih News: गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बोरवेल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोरवेल पर काम कर रहे तीन मजदूर गंगो मंडल, मनोज दास और रामेश्वर दास गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।


भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

बोरिंग करा रहे मो. ताजुद्दीन ने बताया कि रात करीब दो बजे उनके घर के पास सड़क किनारे बोरिंग का काम चल रहा था। सुबह करीब चार बजे JH02-AA-2941 नंबर का तेज रफ्तार ट्रक सामने से आया और बोरवेल वाहन को टक्कर मार दी। बोरवेल वाहन के संचालक कार्तिक बरनवाल के अनुसार, वाहन सड़क किनारे खड़ा था और काम जारी था, लेकिन टक्कर से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !