Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Ranchi House Theft : अयोध्या यात्रा पर गया परिवार, पीछे से एटीएस जवान के घर लाखों की चोरी

Ranchi House Theft : राजधानी के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के जमुना नगर रोड नंबर-3 स्थित एक बंद घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. यह घर एटीएस में तैनात जवान कमलेश कुमार का है.


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार, कमलेश कुमार अपने परिवार के साथ अयोध्या घूमने गए थे. इसी दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ली. शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने घर का टूटा हुआ ताला देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !