Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Giridih News: गिरिडीह चेन स्नैचिंग केस में एसआईटी को बड़ी सफलता, कटिहार से बरामद हुई दोनों सोने की चेन

Giridih News: गिरिडीह जिले में 11 जुलाई को हुई दो अलग-अलग चेन छिनतई की घटनाओं के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने कटिहार में कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। पुलिस ने मामले में शामिल अपराधियों की पहचान भी कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 


11 जुलाई को हुई थीं दोनों चेन छिनतई की वारदातें

पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने बताया कि पहली घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह स्थित मंगल मूर्ति विवाह भवन के पास हुई थी, जबकि दूसरी वारदात नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा पावर हाउस के समीप हुई। दोनों मामलों में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने महिलाओं को निशाना बनाकर उनकी सोने की चेन छीन ली थी। घटनाओं के बाद दोनों थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

कटिहार में छापेमारी के दौरन दोनों सोने की चेन बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया सूचना के आधार पर धनबाद, बोकारो और कटिहार में लगातार छापेमारी की। कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र स्थित नया टोला जुराबगंज में छापेमारी के दौरान करीब 11 ग्राम और 19 ग्राम वजन की दोनों सोने की चेन बरामद कर ली गईं।

एसआईटी अभियान में कई पुलिस पदाधिकारियों, थाना प्रभारियों और तकनीकी शाखा के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बरामदगी के बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही पूरे गिरोह को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !