Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jharkhand Politics: धीरज प्रसाद साहू ने दिल्ली में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू से की मुलाकात, राजनीतिक हालात और SIR अभियान पर गहन चर्चा

Jharkhand Politics: कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू से शिष्टाचार मुलाकात की. बैठक के दौरान झारखंड के राजनीतिक हालात, संगठन की रणनीति, गठबंधन की स्थिति और निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

बैठक में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. पार्टी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया.

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
दोनों नेताओं ने संगठन विस्तार, जनसरोकार के मुद्दों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर रणनीति पर चर्चा की. साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की प्रगति और इसकी पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी विचार किया गया.

मुलाकात के बाद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के. राजू के साथ सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य के विकास, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार काम करती रहेगी.



SIR प्रक्रिया निष्पक्ष होनी चाहिए: कांग्रेस
प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस संगठन को और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ चलना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे.

उन्होंने कहा कि यदि SIR अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से उसका विरोध करेगी और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !