Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Prahlad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी अब प्रह्लाद जोशी के पास

Prahlad Joshi Education Minister: दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार देने को मंजूरी दे दी है। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी, जब तक शिक्षा मंत्री के पद पर नई नियुक्ति नहीं हो जाती।

प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रह्लाद जोशी अपने वर्तमान मंत्रालयों का काम पहले की तरह जारी रखेंगे। इसके साथ ही वे अतिरिक्त प्रभार के रूप में शिक्षा मंत्रालय का कामकाज भी संभालेंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल उनके मौजूदा विभागों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !