Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jamshedpur News: जमशेदपुर डीसी ऑफिस के एनआईसी कंप्यूटर रूम में शॉर्ट सर्किट, समय रहते टला बड़ा हादसा

Jamshedpur News: जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय परिसर स्थित नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के कंप्यूटर रूम में शनिवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद कमरे में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची।

कुछ उपकरणों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका, कर्मचारी सुरक्षित
प्रारंभिक जांच में कंप्यूटर रूम के कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रभावित होने की संभावना जताई गई है। मौके पर जले हुए कीबोर्ड, माउस और बिजली की वायरिंग मिलने से साफ है कि शॉर्ट सर्किट का असर कई उपकरणों तक पहुंचा। फिलहाल नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

गनीमत रही कि हादसे के वक्त कंप्यूटर रूम के भीतर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि या चोट की घटना नहीं हुई। प्रशासन ने शॉर्ट सर्किट के कारणों की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी विशेषज्ञ पूरे मामले की पड़ताल में जुटे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !