Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

STP Tank Accident: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में बड़ा हादसा, एसटीपी टैंक की जहरीली गैस से सफाईकर्मी और सिक्योरिटी गार्ड की मौत

STP Tank Accident: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र स्थित सेक्टर-150 की एक सोसाइटी में शनिवार रात एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. जहरीली गैस की चपेट में आने से पहले एक सफाईकर्मी की तबीयत बिगड़ी और उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे सिक्योरिटी गार्ड की भी जान चली गई. घटना ने एक बार फिर ऐसे कार्यों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सफाई के दौरान बिगड़ी तबीयत, बचाने गया गार्ड भी फंसा
पुलिस के मुताबिक, राजस्थान के करौली निवासी 40 वर्षीय शशिकांत शर्मा सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसाइटी के एसटीपी टैंक की सफाई कर रहे थे. इसी दौरान टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस की वजह से वह बेहोश होकर अंदर गिर पड़े.
उन्हें संकट में देखकर सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड आकाश तुरंत मदद के लिए टैंक में उतर गए. हालांकि, जहरीली गैस के असर से वह भी बेहोश हो गए और दोनों टैंक के भीतर ही फंस गए.

रेस्क्यू के बाद अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. संयुक्त बचाव अभियान चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सुरक्षा मानकों की जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच के अनुसार, एसटीपी टैंक के भीतर मौजूद जहरीली गैस इस हादसे की प्रमुख वजह मानी जा रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि सफाई के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध थे या नहीं और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !