Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Jamshedpur News : परसुडीह के कलियाडीह कैनाल में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Jamshedpur News : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित कलियाडीह कैनाल में रविवार सुबह करीब 34 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कैनाल में शव को पानी में तैरता देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हत्या की आशंका भी जताई जा रही, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का शव नग्न अवस्था में कैनाल में तैर रहा था और उसके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। शव की स्थिति को देखकर कुछ लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि महिला के साथ किसी अप्रिय घटना के बाद शव को कैनाल में फेंका गया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि महिला की नहाने के दौरान डूबने से मौत हुई हो और शव बहकर यहां पहुंचा हो। उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मृतका के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर परसुडीह थाना से संपर्क करें। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !