Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Palamu News: हुसैनाबाद में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने बिजली पोल को मारी टक्कर, कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे के बाद बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। पुरंदर बिगहा के पास एक अनियंत्रित मालवाहक वाहन सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होकर झुक गया, जबकि वाहन का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली पोल के क्षतिग्रस्त होने के कारण पुरंदर बिगहा के कुछ हिस्सों के अलावा दंगवार और कजरात नावाडीह क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली बंद होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुरक्षा को लेकर विभाग ने बंद की बिजली
घटना की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। किसी बड़े हादसे की संभावना को देखते हुए एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत में जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मालवाहक वाहन का चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर चला गया। हालांकि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल और तारों को दुरुस्त करने का काम जारी है। मरम्मत पूरी होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !