Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Dhanbad News : जर्मनी में सिंदरी निवासी तुफान मिश्रा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, विदेश मंत्रालय और धनबाद उपायुक्त से लगाई न्याय की गुहार

Dhanbad News : धनबाद के सिंदरी निवासी तुफान मिश्रा की जर्मनी में 5 जुलाई 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उनकी पत्नी सुवास्मिता मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और शव को धनबाद लाने की मांग की है।


रविवार को गांधी सेवा सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में तुफान मिश्रा के पिता तपन मिश्रा और भाई आकाश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय और धनबाद के उपायुक्त को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, 5 जुलाई की शाम तुफान मिश्रा की पत्नी ने उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी थी। इसके कुछ समय बाद ही उनकी मौत की जानकारी दी गई। परिजनों का आरोप है कि अब तक अस्पताल से संबंधित कोई दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट या अन्य आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसी वजह से उन्हें मामले में संदेह है और वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।


आठ महीने के बच्चे की सुरक्षा को लेकर भी जताई चिंता

तुफान मिश्रा के भाई आकाश कुमार मिश्रा ने बताया कि जर्मनी स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय प्रशासन ने 4 अगस्त 2026 को जर्मनी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तय की है। फिलहाल तुफान मिश्रा का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

परिजनों ने यह भी आशंका जताई है कि तुफान मिश्रा और सुवास्मिता मिश्रा के आठ महीने के बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भारत सरकार से शव को भारत लाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !