Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Jamshedpur Crime News: मानगो के ओलीडीह में मकान निर्माण के बदले 5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी रविन्द्र नाथ गौड़ गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के मानगो के ओलीडीह क्षेत्र में मकान निर्माण के बदले पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी रविन्द्र नाथ गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जांच में शिकायत को सही पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई. आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए अदालत में पेश किया गया.

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को लक्ष्मी महतो ने ओलीडीह ओपी में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि शांतिनगर स्थित उनके मकान निर्माण के दौरान रविन्द्र नाथ गौड़ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोप सही पाए गए. इसके बाद अदालत से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया.

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रविन्द्र नाथ गौड़ को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोप स्वीकार किए हैं. इसके बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया गया.



पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रविन्द्र नाथ गौड़ के खिलाफ पहले भी मारपीट, हत्या के प्रयास, रंगदारी, तोड़फोड़, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न मामलों में केस दर्ज हैं. पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !