Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Jharkhand News : JSSC ने भ्रामक खबर का किया खंडन, कहा- TDPL एजेंसी का किसी भी परीक्षा से नहीं है कोई संबंध

Jharkhand News : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर प्रकाशित एक समाचार का आधिकारिक रूप से खंडन किया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि 26 जुलाई 2026 को प्रकाशित खबर में किए गए दावे पूरी तरह गलत, भ्रामक और तथ्यहीन हैं। आयोग के अनुसार, TDPL एजेंसी का वर्तमान या भविष्य में आयोजित होने वाली किसी भी JSSC परीक्षा से कोई संबंध नहीं है।


चार प्रमुख परीक्षाओं और वनरक्षक भर्ती को लेकर दावे गलत

JSSC ने बताया कि TDPL एजेंसी का झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023, झारखंड तकनीकी/विशिष्ट स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 और झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के आयोजन, परीक्षा प्रबंधन या किसी भी अन्य परीक्षा संबंधी कार्य से कोई लेना-देना नहीं है।


आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि समाचार में झारखंड वनरक्षक प्रतियोगिता परीक्षा का उल्लेख भी किया गया है, जबकि वनरक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए आयोग को अब तक अधियाचना (Requisition) प्राप्त ही नहीं हुई है। ऐसे में इस परीक्षा को लेकर किया गया दावा भी पूरी तरह निराधार है।

2025 में ही TDPL एजेंसी को किया जा चुका है डी-एम्पैनल

आयोग के मुताबिक, 20 मई 2025 को जारी कार्यालय आदेश संख्या-131 के तहत TDPL एजेंसी को परीक्षा संबंधी सभी कार्यों से हटाकर डी-एम्पैनल कर दिया गया था। इसके बाद से एजेंसी की आयोग की किसी भी परीक्षा, परीक्षा प्रबंधन या अन्य गतिविधि में कोई भूमिका नहीं है।

JSSC ने कहा कि एजेंसी का न तो पूर्व में आयोजित परीक्षाओं से वर्तमान संदर्भ में कोई संबंध है और न ही वर्तमान में चल रही या भविष्य में आयोजित होने वाली किसी परीक्षा से उसका कोई जुड़ाव है।

आयोग ने कहा कि उसकी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने वाली अपुष्ट, गलत या भ्रामक खबरों को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति, संस्था या समाचार माध्यम इस तरह की तथ्यहीन जानकारी प्रकाशित या प्रसारित करता है, तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !