Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Seraikela News: सरायकेला एसपी ने खरसावां और कुचाई थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

Seraikela: सरायकेला जिले की विधि-व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने खरसावां और कुचाई थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर, मालखाना, विभिन्न अभिलेखों और लंबित कांडों की जांच की। उन्होंने थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन, नक्सल गतिविधियों की रोकथाम और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से ली।

रात्रि गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों से बेहतर समन्वय का निर्देश
एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने पुलिस अधिकारियों को आम लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ाने, संवेदनशील गांवों में लगातार भ्रमण करने और स्थानीय लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने को कहा। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खुफिया तंत्र को मजबूत करने और समय-समय पर सर्च अभियान चलाने के भी निर्देश दिए।

लंबित मामलों के समय पर निष्पादन पर जोर
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही शिकायतकर्ताओं के साथ विनम्र व्यवहार रखने और उनकी समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने पर भी जोर दिया। इस दौरान खरसावां और कुचाई थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !