Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Koderma Road Accident: कोडरमा घाटी में खड़े ट्रक से भिड़ा गिट्टी लदा ट्रक, ड्राइवर-खलासी की मौके पर मौत

Koderma Road Accident: कोडरमा जिले की मेघातरी स्थित शेरे हिंद होटल के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई. सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से आकर गिट्टी लदा ट्रक टकरा गया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने एक बार फिर कोडरमा घाटी की सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
टक्कर के बाद केबिन में फंसे दोनों लोग
स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार आवाज दूर तक सुनाई दी. सूचना मिलने पर कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से काफी देर की मशक्कत के बाद दोनों शवों को ट्रक की केबिन से बाहर निकाला. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतकों की पहचान साधु यादव और छोटू कुमार के रूप में हुई है. दोनों बिहार के नवादा जिले के रहने वाले थे

लगातार हादसों से बढ़ रही चिंता
कोडरमा घाटी में पिछले कुछ समय से सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि घाटी के तीखे मोड़, तेज रफ्तार और नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. इससे यहां सफर करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों में डर का माहौल बना हुआ है.

सुरक्षा उपाय बढ़ाने की उठी मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से घाटी के संवेदनशील हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. उनका कहना है कि खतरनाक मोड़ों पर रेडियम संकेतक लगाए जाएं और नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !